फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनियमित क्षेत्र के लिपिक की रोकी वेतन वृद्धि, जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने विनियमित क्षेत्र के नियत प्राधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को नक्शा स्वीकृत कराए बगैर आवासीय और व्यावसायिक भवनों का निर्माण कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में विनियमित क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जरूरी है कि अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण सख्ती से रोके जाएं। बैठक में मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराने और पत्रावलियों का सही रखरखाव नहीं करने पर डीएम ने विनियमित क्षेत्र के लिपिक का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत जो भी कार्य होने हैं, उन्हें समय से पूरा करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने विनियमित कार्यालय के लिपिक द्वारा पत्रावली सही प्रस्तुत न करने पर एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। साथ ही अवर अभियंता की कार्यशैली संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्हें सेवा पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि (एडवर्स इंट्री) के निर्देश दिए। उन्होंने अनाधिकृत भवनों के निर्माण पर तत्काल प्रतिबंध लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें देरी होने पर संबंधितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसी मौके पर डीएम ने कलेक्ट्रेट में कैंटीन भवन के निर्माण की स्वीकृति दी। उन्होंने अमृत योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तार से चर्चा कर समय से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार आदि कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें