फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को धीमी मिली टीकाकरण की रफ्तार, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
सैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने शनिवार को मोहल्ला गौहरपुरा और मोहल्ला हुसैनपुरा स्थित वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण की प्रगति धीमी पाई गई। डीपीएम, डीसीपीएम तथा अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर के द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने तथा शासन के महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही किए जाने के कारण उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सर्वप्रथम मोहल्ला गोहरपुरा स्थित वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में केवल तीन लोगों का टीकाकरण पाए जाने पर डीएम ने सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने टीकाकरण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन कार्य में शिथिलता न बरती जाए। इसके बाद डीएम मोहल्ला हुसैनपुरा स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी मौजूद पाए गए लेकिन टीकाकरण की रफ्तार यहां भी धीमी मिली। डीएम ने कहा कि टीकाकरण तेज गति से किया जाना है। इस कार्य में शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान यूनिसेफ की जिला समन्वयक हुदा जहरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें