फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुकाम-बुखार जांच में निकला स्वाइन फ्लू

Thu, 19 Feb 2015 12:23 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं डीएम शुभ्रा सक्सेना पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ महसूस कर रही थीं। इसके लिए उन्होंने जुकाम-बुखार की दवा भी ली थी। सोमवार की रात लखनऊ से लौटने पर तेज बुखार के साथ बेचैनी होने पर उनके ब्लड सैंपल लेकर लखनऊ पीजीआई में जांच कराई गई तो उनके स्वाइन फ्लू वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

यहां का कार्यभार लेने के बाद से प्रशासनिक कार्यों में अति सक्रियता से डीएम खासी चर्चा में रहीं। नतीजे बेहतर मिले और विकास की रैकिंग में जिले को बेहतर पोजीशन भी मिली। इधर, करीब एक सप्ताह से उन्होंने कलक्ट्रेट कार्यालय में बैठना कम कर दिया। तमाम प्रशासनिक कार्य उन्होंने कैंप कार्यालय में बैठकर निस्तारित करने शुरू कर दिए।
शायद यही वह दौर रहा होगा जब उन्हें स्वाइन फ्लू ने अपनी चपेट में लिया। उनके विशेष कार्याधिकारी अनुराग कुमार ने बताया: ‘मैडम’ करीब एक सप्ताह से जुकाम, हरारत और हल्की सर्दी लगने जैसे लक्षणों से परेशान थीं। इस हालत में भी वह दफ्तर जाती रहीं।
विज्ञापन

ओएसडी अनुराग के अनुसार डीएम को लगा कि मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से जुकाम, गला भारी पड़ने और फीवर जैसे लक्षण उभरे हैं। इसलिए सामान्य दवाएं लेकर आईएएस कांक्लेव में चली गईं। ट्रेन लेट हो जाने के कारण सोमवार को देर रात सरकारी आवास पर लौटीं तो तेज बुखार था। मंगलवार को सुबह लिए गए उनके सैंपल की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू वायरस पाए जाने पर देर रात सीएमओ के सुझाव पर बेहतर इलाज को बरेली रवाना हो गईं। ओएसडी के अनुसार जांच में फर्स्ट स्टेज का स्वाइन वायरस पाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें