फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वस्थ्य शरीर, स्वस्थ्य मन का विकास होना ही शिक्षा’

Thu, 12 Mar 2015 12:40 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ्य मन का विकास होना ही शिक्षा है। इस पर अमल करते हुए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कुपोषण दूर करने के लिए संवर्धन सोसाइटी को बनाया। इसके जरिए आंगनबाड़ी केंद्रों को आकर्षक बनाए जाने का काम शुरू हो गया है। निरीक्षण के दौरान आकर्षक आंगनबाड़ी केंद्र देखकर डीएम काफी खुश नजर आईं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों को स्वच्छ, साफ, रंगीन, चित्रकारियों से परिपूर्ण माहौल देना पहला काम है। इसे आदर्श स्वरूप देते हुए कुपोषण दूर करने का ठोस कदम उठाया गया है। इससे बच्चों के साथ ही अभिभावकों में आशा का संचार हुआ है। अभिभावकों को लगने लगा है कि अब उनके बच्चे स्वस्थ व शिक्षित होकर रहेंगे।
डीएम ने भावलखेड़ा ब्लाक के गांव बल्लिया प्रथम एवं द्वितीय के आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम ने बच्चों को खिलौने एवं रंगीन पुस्तकें भी दीं। ग्राम प्रधान बादशाह सिंह ने बच्चों को दूध-केला और गुड़ वितरित करते हुए अपने सामने खिलाया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स द्वारा दीवार पर पशु, पक्षियों, फलों के बनाए गए चित्रों के जरिए प्रश्नोत्तर करते हुए पढ़ाया। डीएम ने कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र इस तरह बन जायेंगे, तो बच्चों को अच्छा माहौल मिलेगा।
इस दौरान नोडल अधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, बीडीओ भावलखेड़ा कंचन माला, सहायक विकास अधिकारी शिवमोहन अवस्थी, ग्राम प्रधान बादशाह सिंह, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


डीएम 16 मार्च को करेंगी
गांवों का निरीक्षण
बीडीओ भावलखेड़ा कंचन माला ने बताया कि 16 मार्च से ग्राम विकास योजना के तहत डीएम कई गांवों का निरीक्षण करेंगी। विकास कार्यक्रम के तहत सीडीपीओ ने बल्लिया गांव को गोद लिया है। इसके अलावा अभी यह तय नहीं है कि डीएम किन-किन गांवों का निरीक्षण कर सकती हैं। लिहाजा ब्लाक के सभी ग्राम विकास अधिकारियों को गांवों के विकास के लिए जोरशोर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें