फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गंदगी देख बिफरी डीएम 

Sat, 02 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में गंदगी देख बिफरी डीएम
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह डीएम की गाड़ी जिला अस्पताल परिसर में पहुंची देख डॉक्टरों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। औचक निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में गंदगी देख डीएम के गुस्से का पारा चढ़ गया। उन्होंने संबंधित को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने मरीजों से बात की तो पता चला कि उन्हें नियमित दूध और ब्रेड नहीं दिया जा रहा है। इस पर डीएम ने सीएमएस को तलब कर उनसे स्पष्टीकरण मांग लिया। सुबह करीब 9.30 बजे डीएम पुष्पा सिंह काफिले के साथ जिला अस्पताल जा पहुंचीं। डीएम ने जनरल वार्ड में दौरान गंदगी और मरीजों के बेड पर चादरें गंदी देख कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमएस डॉ. केशव स्वामी को अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय में गंदगी देखी तो सफाई ठेकेदार को तलब कर पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों को तैनात करने और रोस्टर बनाकर नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। बेड संख्या 12 पर लेटे अनिल वर्मा ने डीएम को बताया कि वह 21 जून से अस्पताल में भर्ती है। पहले दिन से रोजाना डॉक्टर की लिखी हुई दवाइयां करीब 25 सौ रुपये कीमत की बाहर से खरीदनी पड़ रही है। मरीज ने डॉ. अनिल राज की लिखी र्हुइं पर्चियां भी डीएम को दिखाईं। डीएम ने सभी पर्चियां सीएमएस को देकर निर्देश दिए कि दो दिन में डॉ. अनिल राज से स्पष्टीकरण मांगा जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए साक्ष्यों सहित शासन को भेजा जाए। ब्लडबैंक के निरीक्षण के दौरान एसी खराब होने पर तत्काल उसे ठीक कराने के निर्देश दिए। स्टोर रूम में दवाइयों के पैकेट जमीन पर पड़े देख उन्हें व्यवस्थित ढंग से रखने को कहा। उन्होंने अधिकांश दवाइयां स्टोर में उपलब्ध पाईं, जो नहीं हैं उन्हें शीघ्र मंगवाने के निर्देश दिए। डीएम के अस्पताल से चले जाने के बाद डॉक्टरों और कर्मचारियों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें