फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे डीएम, व्यवस्था परखी

Tue, 09 May 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
dm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कर्मचारियों में मची अफरातफरी, बेहतर काम के निर्देश
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नहीं बता पाईं कितनी धनराशि दी जाती है प्रसूता को 
गांव में अति कुपोषित बच्चे मिलने पर डीएम हुए नाराज 

मिशन इंद्र धनुष के तहत डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने सिंधौली के उप स्वास्थ्य केंद्र महानंदपुर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम साजदा बानो टीकाकरण करती मिलीं। टीकाकरण के अलावा डीएम ने सुरक्षित मातृत्व से लेकर गेहूं खरीद को लेकर गांव के लोेगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान प्रधान की जगह प्रधान पति के मौजूद होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रधान को बुलवाया। 
विज्ञापन

टीकाकरण के विशेष अभियान के तहत निरीक्षण पर निकले जिला अधिकारी ने सिंधौली के महानंदपुर गांव को चुना। मंगलवार को दोपहर बारह बजे महानंदपुर गांव पहुंचे। गांव की रोड देखकर डीएम का मूड खराब हो गया। उन्होंने प्रधान पति से प्रधान को बुलवाया। ग्राम प्रधान डीएम को यह भी नहीं बता पाईं कि प्रसव के बाद प्रसूता को सरकार कितने रुपये की सहायता देती है। गांव में चार अति कुपोषित बच्चे होने पर डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और प्रधान को निर्देश दिया कि 15 दिन में उनका कुपोषण दूर कर रिपोर्ट दें। डीएम ने टीकाकरण पर्यवेक्षकों के मोबाइल पर उनसे उनकी लोकेशन लेकर कार्य प्रगति भी जानी। गांव के लोगों से डीएम ने गेहूं खरीद के बारे में जानकारी ली। सफाई कर्मी की शिकायत पर डीएम ने कहा कि आप लोग भी सफाई के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने गांव के लोगों से सफाई कर्मी के साथ रोजाना सफाई में सहयोग करने को कहा। डीएम ने सीडीपीओ को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का व्हाट्स एप ग्रुप बनाने और पोषाहार वितरण के दिनों की फोटो भी ग्रुप पर डालने के निर्देश सीडीपीओ ज्योति शुक्ला को दिया। डीएम के साथ सीएमओ डॉ. कमल कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी सिंधौली डॉ. लईक अहमद, नेत्र परीक्षण अधिकारी सुदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें