फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने शेल्टर होम व सामुदायिक रसोई की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी डॉ. एस चिन्नप्पा ने शुक्रवार दोपहर राजकीय डिग्री कॉलेज के शेल्टर होम व सामुदायिक रसोई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत अधिकारियों ने तहसील परिसर में बन रहे नए भवन तथा कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने मालखाने का चार्ज अब तक हैंडओवर न होने पर सीओ व कोतवाल से कड़ी नाराजगी जताई। एसपी ने एक सप्ताह के अंदर हैंडओवर न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक मथुरा तथा हरियाणा से 127 श्रमिक शेल्टर होम पहुंचे थे। जिलाधिकारी के पहुंचने तक 90 लोगों का मेडिकल चेकअप कराने के बाद उन्हें घरों को वापस भेजा जा चुका था। मौजूद मिले लोगों से जिलाधिकारी ने बातचीत कर उनसे गांव पहुंचकर 14 दिनों तक घरों में क्वारंटीन रहने को कहा। उन्होंने श्रमिकों को दिए जाने वाले राशन आदि की जानकारी एसडीएम से ली और कहा कि राशन पर्याप्त मात्रा में है कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही चेतावनी भी दी कि कोई ऐसा कार्य न करे कि आगे जांच का सामना करना पड़े। दोनों अधिकारियों ने सामुदायिक रसोई में बनाए जा रहे खाने को खाकर उसकी गुणवत्ता को परखा।
बाद में अधिकारियों ने तहसील के बन रहे नए भवन को देखा तथा जरूरी निर्देश दिए। कोतवाली परिसर तथा वहां की कैंटीन की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान एसपी ने कोतवाली के माल खाने का चार्ज अब तक हस्तांतरित न होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कार्य एक सप्ताह में पूरा कराएं अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान एसडीएम सतीश चंद्रा, सीओ ब्रह्मपाल सिंह, तहसीलदार अजय कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें