फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निष्प्रयोज्य सामग्री से तैयार किए दीपक, वंदनवार और सजावटी सामान

विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी का अवलोकन करते कुलपति प्रो.पुष्पें - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में समाजोपयोगी उत्पादक कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बीएड और एमएड के प्रशिक्षुओं ने निष्प्रयोज्य सामग्री से विभिन्न प्रकार के दीपक, वंदनवार, स्वागत पट्टिकाएं और कलश प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह और विशिष्ट अतिथि कुलसचिव वीके मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। अंत में संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. मीना शर्मा और कार्यक्रम संयोजक प्रिया शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

प्रो. प्रभात शुक्ल, डॉ. विनीत श्रीवास्तव, डॉ. शैलजा मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, डॉ. राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें