फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली आज, खूब बिकीं आतिशबाजी और झालरें

Tue, 10 Nov 2015 10:44 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस के अगले दिन छोटी दिवाली पर बाजार में काफी रौनक रही। जिन लोगों ने धनतेरस पर किसी कारणवश खरीददारी नहीं की, उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को मन मुताबिक खरीददारी की। बर्तनों, सोने-चांदी की दुकानों, मिष्ठान भंडारों, उपहार, झालरों आदि की दुकानों पर खूब भीड़ रही। खास तौर पर आतिशबाजी की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

आतिशबाजी की दुकानों पर दोपहर बाद से देर रात तक ग्राहक उमड़ते रहे। लोगों ने बच्चों के साथ आतिशबाजी की जमकर खरीददारी की। आतिशबाजी के थोक विक्रेता मोहम्मद नफीस ने बताया कि इस बार इंज्वॉय-180, अवतार-50, ट्रॉय-25, कार्निवाल रंगीन, हाथ की फिरकी, सौ सेंटीेमीटर वाली रंगीन फुलझड़ी जैसे तमाम नए आइटम बाजार में उतारे गए हैं। इंज्वॉय की कीमत 2800 रुपये है, जो 180 बार हवाई आक्रमण करेगा। इसी तरह 800 रुपये वाला अवतार 50 बार और इतनी ही कीमत का ट्रॉय 25 बार आकाश में करतब दिखाएगा। इसके अलावा पांच हजार से दस हजार वाली चटाई भी दिशाएं दहलाने के लिए पर्याप्त हैं।
इधर, बाजार में मंगलवार को दिवाली पर पूजन के लिए मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी, खील-खिलौने, मिट्टी के दीया-कुचरिया, कंदील, मोमबत्तियां, तमाम प्रकार की मिठाई, उपहार आदि की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ रही। सर्राफा बाजार भी खूब गुलजार रहा। बर्तनों की दुकानें धनतेरस की तरह ग्राहकों से भरी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें