फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को मिलेगी ड्रेस, होगी स्वास्थ्य जांच 

Thu, 30 Jun 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिव्यांग बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उनके  स्वास्थ्य की जांच को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। डीएम पुष्पा सिंह ने बृहस्पतिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक की। इसमें सीएमओ डॉ. कमल कुमार को कार्य योजना शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बच्चों में दिव्यांगता की पहचान के लिए जनपद मुख्यालय पर दो और तहसीलों में चार शिविर लगाएं। इन शिविरों में इकोलाजिस्ट और ऑडियोलाजिस्ट से बच्चों की जांच कराएं और मानसिक मंदित तथा श्रवण दिव्यांगों के भी प्रमाण पत्र बनाए जाएं। यूनीफार्म वितरण के लिए गांवों में सक्रिय स्वयं सहायता समूहों की मदद लेने पर जोर देते हुए डीएम ने कहा कि स्कूलों का निरीक्षण नियमित रूप से कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बच्चों को नियमित पढ़ाई के अतिरिक्त सामान्य ज्ञान में प्रवीण किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने इस संबंध में शासन से जारी निर्देशों से अवगत कराया। बैठक में सीडीओ टीके शिबू, डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी विशंभर बाबू, शिक्षा विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें