215 महिला आरक्षियों ने ली कर्तव्य निष्ठा की शपथ
छह महीने के गहन प्रशिक्षण के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस मैदान में हुए दीक्षांत समारोह में 215 महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड हुई। महिला आरक्षियों की डीएम पुष्पा सिंह ने सलामी लेकर उन्हें कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। ट्रेनिंग पूरी होने पर महिला आरक्षियों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। आरटीसी का आगमन 28 दिसंबर 2015 को हुआ था। जिसमें 215 महिला रिक्रूट आरक्षी को छह माह का गहन प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सभी महिला रिक्रूट आरक्षी उत्तीर्ण हुईं। सुबह 7.40 बजे पुलिस लाइंस मैदान में परेड का आगमन हुआ। इसके बाद परेड कमांडर ने परेड का भार ग्रहण किया। इसके तुरंत बाद एसपी डॉ. मनोज कुमार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्य अतिथि डीएम पुष्पा सिंह के आगमन के बाद महिला आरक्षियों की आठ टोलियों ने उन्हें सलामी दी। प्लाटून एक का संचालन महिला रिक्रूट आरक्षी रत्नापाल ने किया, जबकि प्लाटून दो का आशू, तीन का स्वर्णिमा सिंह, चार का पूजा ओझा, पांच का रेनू वर्मा, छह का अचला वर्मा, सात का दुर्गेश शुक्ला और आठ का अमृता सिंह द्वारा किया गया। परेड को सजाकर लाने का कार्य तृतीय परेड कमाण्ड महिला रिक्रूट आरक्षी एकता रानी, दीक्षांत परेड संभालने में सहयोग द्वितीय कमांड की महिला रिक्रूट आरक्षी गरिमा सिंह ने किया। परेड का संचालन प्रथम परेड कमांड महिला रिक्रूट सुनीता मिश्रा ने किया। डीएम ने सभी महिला आरक्षियों को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीएम पुष्पा सिंह ने सभी महिला आरक्षियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात रमेश भारतीय, सीओ सिटी अवनेश्वर चंद्र श्रीवास्तव, सीओ सदर अखिलेश भदौरिया, प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सम्मानित हुई आरक्षी
प्रथम समूह मे प्रथम स्थान- सरिता देवी
द्वितीय समूह मे प्रथम स्थान- अल्का यादव, रेनू वर्मा
तृतीय समूह मे प्रथम स्थान- उपासना
चतुर्थ समूह मे प्रथम स्थान- प्रतिभा सिंह
पंचम समूह मे प्रथम स्थान- आरती पटेल
छठे समूह मे प्रथम स्थान- कोमल सिंंह
सप्तम समूह मे प्रथम स्थान- अंजना वर्मा
आठवें समूह मे प्रथम स्थान- मनषा पांडे
आंतरिक विषयों में सर्वोत्तम पुरस्कार- प्रीति देवी
वाह्य विषयों में पुरस्कार-
पदादि प्रशिक्षण मे प्रथम स्थान- खुशबू त्रिपाठी
शस्त्र प्रशिक्षण मे प्रथम स्थान- श्वेता
फील्ड क्राफ्ट में प्रथम स्थान- मंजू श्री
पुलिस प्रशिक्षण में प्रथम स्थान- खुशबू त्रिपाठी
शारीरिक प्रशिक्षण में प्रथम स्थान- अमृता सिंह
साक्षत्कार मे प्रथम स्थान- गरिमा सिंह
वाह्य विषयों में सर्वोत्तम पुरस्कार- खुशबू त्रिपाठी