फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दीवार गिरने से दिव्यांग युवक की मौत

Tue, 16 May 2023 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
दीवार गिरने की खबर में मृतक, गुड्डू।फाइल फोटो
विज्ञापन
जैतीपुर। गढि़यारंगीन थाना क्षेत्र के गांव सहौरा में दीवार गिरने से 24 वर्षीय दिव्यांग गुड्डू की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सहोरा गांव निवासी पेशकार के चार बेटों में दूसरे नंबर का गुड्डू दोनों पैरों से दिव्यांग था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह घर के बाहर सो रहा था। पास में ही गाय-भैंसें बंधी थीं। अचानक जानवर लड़ने लगे। जानवरों की टक्कर पास की दीवार में लग गई। इससे दीवार भरभराकर गुड्डू के ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबे गुड्डू के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़कर आए और उसे मलबे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।

दीवार गिरने की खबर में मृतक, गुड्डू।फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें