फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 15 वर्षों से एक ही स्थान पर जमे बिजली कर्मियों के डिवीजन बदले

Sat, 27 Jul 2024 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्युत निगम में 15 वर्षों से एक ही डिवीजन में कार्यरत तकनीशियन ग्रेड (टीजी-2) के तबादले किए गए हैं। कर्मचारियों को चिह्नित कर इधर से उधर किए जाने से निगम में खलबली मच गई है। लंबे समय से डटे कुली, संविदा कर्मियों की सूची भी तैयार की जा रही है। इनके भी कार्यक्षेत्र बदले जाएंगे।
विज्ञापन

कर्मचारियों की लगातार शिकायत आने के बाद एसई जेपी वर्मा ने वर्षों से एक डिवीजन में कार्यरत कर्मियों को सूचीबद्ध किया था। प्रारंभिक चरण में उन्होंने करीब 12 टीजी-टू के डिवीजन में बदलाव किया है। बताते हैं कि तबादला होने की भनक किसी को नहीं लगने दी गई। उपकेंद्र के जेई तक को इसकी जानकारी नहीं थी। इसके अतिरिक्त तीन बाबुओं को भी इधर से उधर कर दिया गया है।
टीजी-टू के बाद संविदा कर्मियों के कार्यक्षेत्र भी बदलने की तैयारी है। ये भी एक ही उपकेंद्र पर लंबे समय से कार्यरत हैं। कुली व अन्य को भी इधर से उधर किया जाएगा। इनकी सूची बनाने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


-

कुछ कर्मी वर्षों से एक ही डिवीजन में कार्यरत थे। सेवा के 15 से 25 साल तक एक ही डिवीजन में व्यतीत करने वालों को इधर से उधर किया गया। व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन


-जेपी वर्मा, एसई, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें