फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रदर्शन के दम पर बैडमिंटन की मंडलीय टीम का चयन

Wed, 21 Aug 2024 04:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में बैडमिंटन खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयों के बालक-बालिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में हुई। इसमें प्रतिभागियों को खिलाकर उनका ट्रायल लिया गया। इस आधार पर मंडलीय टीम का चयन हुआ।
विज्ञापन

बालिका वर्ग अंडर-14 में अदिति, आयशा जुबैर, काव्या गौतम का चयन किया गया। अंडर-17 में मेघा, अदीबा नाज, किरन भारती, अंडर-19 में मीनाक्षी, जाह्नवी गुप्ता, शुभ का चयन हुआ। बालक वर्ग के अंडर-14 में अनंत, नैतिक, अनिकेत कुमार, सत्यम पाल, अंडर-17 में ओम, अटल दीक्षित, ऋषभ कुमार सिंह, पीयूष तथा अंडर-19 अनुज, तेजल, विश्वनाथ, कुनाल का चयन किया गया है। यह सभी खिलाड़ी मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। निर्णायक मंडल में रत्नेश शुक्ला, मेजर अनिल मालवीय, प्राची, भीष्म प्रताप सिंह राजवंशी, रमन उपाध्याय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें