फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांवड़ यात्रा मार्गों पर रविवार को भी लागू रहा भारी वाहनों का डायवर्जन

विज्ञापन
जलालाबाद में गोला की ओर जाते कांवड़िए। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। कांवड़ यात्रा और गंगाजल की कांवड़ लेकर पैदल निकल रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा के निर्धारित मार्गों पर सामान ढोने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन रविवार को तीसरे दिन भी लागू रहा।
विज्ञापन

रविवार को पैदल और बाइक व कार पर सवार कांवड़ यात्री सुबह से लेकर दिन ढलने के बाद देर रात तक निकलते रहे। इसके चलते फर्रुखाबाद हाईवे के बझेड़ा चौराहे से शाहजहांपुर हाईवे पर कलक्टरगंज गांव तक करीब पांच किमी का रास्ता भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा। मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व होने के कारण कांवड़ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ते रहने के आसार हैं।
कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रविवार को पुलिस ने सख्ती के साथ डायवर्जन व्यवस्था लागू रखी। फर्रुखाबाद और बरेली से आकर शाहजहांपुर जाने वाले व्यावसायिक भारी वाहनों को याकूबपुर तिराहे पर रोक दिया गया। शाहजहांपुर हाईवे की एक लेन से कांवड़ यात्रा और दूसरी से सरकारी बसों समेत अन्य छोटे चार पहिया निजी वाहनों के निकालने की व्यवस्था बनाए रखी गईं।
विज्ञापन

000

पलिया-लखनऊ हाईवे पर रोक दिए गए भारी वाहन
सेहरामऊ दक्षिणी। कांवड़ यात्राओं को सुरक्षित रास्ता देने के लिए लखनऊ-पलिया हाईवे पर शाहजहांपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन रोक दिए गए। इस कारण हाईवे पर हरदोई जनपद की सीमा से लेकर मिश्रीपुर क्षेत्र में हरदोई बाइपास चौराहा तक जगह-जगह ट्रकों, डंपरों और कंटेनरों की कतारें लगी रहीं। वाहनों के रोके जाने पर हरदोई सीमा से उधरनपुर और महमदपुर तक करीब तीन किमी दायरे में भारी वाहनों की सुबह से लेकर शाम तक कतार लगी रही। संवाद

जलालाबाद में गोला की ओर जाते कांवड़िए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें