माध्यमिक स्कूलों की 67वीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण रमेश भारतीय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद रंग-बिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इसके बाद विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। उद्घाटन अवसर पर बालक-बालिका की 800 मीटर दौड़ कराई गई। बालकों की 800 मीटर दौड़ में राजकीय इंटर कॉलेज के वीर प्रताप सिंह और एनटीआई की शिवांगी वर्मा ने जीत हासिल की। बालकों में कमलेश ने द्वितीय और नीलेश ने तृतीय तथा बालिकाओं में राजवीर कौर ने द्वितीय और आजेश नियाजी ने तृतीय स्थान पाया। विजेताओं का प्रतियोगिता के अध्यक्ष एवं डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा, संयोजक डॉ. अमीर सिंह, सचिव रणवीर सिंह ने मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया। अनिल मालवीय के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज और श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी कड़ी में गत वर्ष के चैंपियन रेलवे इंटर कॉलेज रोजा के खिलाड़ी इमरान और हरि सिंह यादव ने मशाल के साथ मैदान का चक्कर लगाया। उद्घाटन अवसर पर शिक्षक नेता संतोष पांडेय, जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना, एसआई वीपी तोमर, डॉ. केके शुक्ला, डीआर वर्मा, जेपी मौर्या, शाकिर अली, राखी मिश्रा, ललित मोहन, ज्ञानेश वाजपेयी, श्रीराम पाली, कन्हैया लाल, आरबी तिवारी, वीना रानी रस्तोगी, प्रतिमा शुक्ला, अंजू सिंह, मेजर केपी अग्निहोत्री समेत बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।
सीमा खातून, शीतल ने दौड़ में सबको पछाड़ा
जनपदीय एथलेटिक्स के पहले दिन सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मो. साकिब ने प्रथम, शिवम सक्सेना ने द्वितीय, अरमोद यादव ने तृतीय, बालिका वर्ग में रिफा ने प्रथम, आरती देवी ने द्वितीय, पुनीता वर्मा ने तृतीय, गोला फेंक में सचिन, मुनेंद्र कुमार, हारून, बालिकाओं में ज्ञानदेवी सक्सेना, राजवीर कौर, सुधा, ऊंची कूद बालिका में सुधा, गोदावरी और साक्षी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। इसी तरह जूनियर वर्ग के गोला फेंक में अभिषेक गंगवार, अरविंद, तौसीफ मंसूरी, बालिकाओं में किरनवीर कौर, नूरजहां, वैष्णवी सिंह, ऊंची कूद में अभिषेक गंगवार, अभिषेक कश्यप, चंचल कुमार, बालिकाओं में मनीषा, दीक्षा सिंह, सोनी, 400 मीटर दौड़ में अभिषेक पाठक, आदित्य दीक्षित, रामू सिंह, 100 मीटर दौड़ में सीमा खातून, किरनदीप संधू, कविता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग की बालिका 100 मीटर दौड़ में शीतल, रिफा, राजवीर कौर, ऊंची कूद में शेजल, खुशबू, रिफा, गोला फेंक में जूबी, महिमा वर्मा और संगीता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाकर मेडल झटके।
निर्णायकों में कैप्टन राम कुमार, रत्नेश शुक्ला, अजीत सिंह, राहुल सिंह, अब्दुल समद, गंगाराम प्रेमी, इरफान अली, विमला वर्मा, बृजेश यादव, राम कुमार यादव, वंदना चौरसिया, आरिफ अली, बृजमणि दुबे, राकेश महंत, गुरुमीत सिंह, पच्चा लाल, राम निरंजन वर्मा आदि शामिल रहे। जबकि अन्य व्यवस्थाओं में नवाब अली अंसारी, सुधा अग्रवाल, शेषमणि त्रिपाठी, डॉ. सरिता गुप्ता, प्रेम शंकर सक्सेना, संजय शंकर मिश्र, फखरे आलम, मनीराम आदि का योगदान रहा।