संत कृपाल एकेडमी में डांस कंपटीशन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने बच्चों को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। डायरेक्टर सुशील रस्तोगी ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। जिला पंचायत अध्यक्ष यादव ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद सत्रभर में हुईं दीया मेकिंग, भजन, काइट मेकिंग, फोटो फ्रेम, जीके, मेंहदी, राखी, फैंसी ड्रेस, राइम्स, खेलकूद आदि कंपटीशन के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार पाने वालों में अविरल, अरनव, ऋतिक, दृष्टि, जैस, वत्सल, पावनी, सिद्धि, वैभवी, अंशी, आरुष, आराध्या, नितेश, श्री, आदित्य, तृप्ति, उन्नति, स्नेहा, रिया, हर्ष, बालाजी, प्रखर, शिखर, अंशिका, चांदनी, महक, अनन्या, श्रेष्ठ, वायु, गुनीत आदि बच्चे शामिल रहे। प्रधानाचार्य विजय प्रकाश सिंह ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में आलोक, मेघना खन्ना, रमा कपूर, रजनी अग्रवाल, ज्ञानेश मिश्रा, मोनिका सेठ, शकुन पांडेय, नीरज गुप्ता, वंदना सक्सेना, नैना प्रधान, कल्पना मेहरोत्रा, हुमा नाज आदि का योगदान रहा।