शाहजहांपुर। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-14 के जिलास्तरीय ट्रायल 18 अप्रैल को कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर सुबह सात बजे से होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एसोसिएशन के सचिव आलोक मिश्रा ने बताया कि इसमें 38 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सीनियर पुरुष वर्ग और अंडर-23 के ट्रायल सुबह दस बजे से शुरू कराए जाएंगे। दोनों ही ट्रायल में 50-50 खिलाड़ियाें को मौका दिया जाएगा। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2025 में ऑनलाइन पंजीकृत खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। पंजीकृत खिलाड़ी जिला को-ऑर्डिनेटर मनोज यादव से संपर्क कर लें।
पिछले दिनों कृभको के खाद मैदान पर हुए अंडर-16 और अंडर-19 के ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची बना ली गई है। चयनित खिलाड़ियाें को बरेली में होने वाले मैच में खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि, अभी नामों की सूची जारी नहीं की गई। को-ऑर्डिनेटर ने बताया कि मैच से पहले ही नाम घोषित किए जाएंगे।