राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाते जनपद न्यायाधीश भानुदेव शर्म
शाहजहांपुर। जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसके प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को जनपद न्यायाधीश-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भानुदेव शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। सचिव और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष तिवारी ने बताया कि वाहन 13 सितंबर तक अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करेगा। इसके लिए पैरा लीगल वालंटियर्स को भी नामित किया गया है। 11 से 13 सितंबर के मध्य विशेष लोक अदालत का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें लघु प्रकृति के शमनीय आपराधिक वादों का निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर अपर जिला जज सुदीप कुमार जायसवाल, आशीष वर्मा, गरिमा सिंह, अपर्णा त्रिपाठी, लवी यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति अग्रवाल आदि न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।