फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: जिला कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की मौत, हृदय संबंधी बीमारी से था पीड़ित

Sun, 13 Sep 2026 12:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 65 वर्षीय कैदी ताहिर की शनिवार रात मौत हो गई। उसकी तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा था। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर जिला जेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जिला कारागार में निरुद्ध कांट थाना क्षेत्र के गांव कमलनैनपुर निवासी ताहिर (65) की शनिवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा था। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ताहिर आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जेल प्रशासन ने ताहिर के परिजनों को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन


जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने बताया कि ताहिर का लखनऊ के अस्पताल में हृदय संबंधी बीमारी का उपचार चल रहा था। शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। ताहिर को वर्ष 2023 में रोजा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में नामजद किया गया था। इसी वर्ष 28 जुलाई को अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह 23 मई 2025 से जिला कारागार में निरुद्ध था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें