फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिलाबदर अपराधी ने युवक को पीटा, तमंचा ताना

Tue, 13 Feb 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने रविवार रात जिलाबदर अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कॉल रिसीव न करने पर एक युवक को जमकर पीटा। आरोप है कि उस पर तमंचा तान दिया। जिलाबदर अपराधी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने एक मेडिकल स्टोर के पास रात लगभग आठ बजे चौक कोतवाली इलाके की कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवम सक्सेना खड़ा था। आरोप है कि तभी वहां कार से जिलाबदर अपराधी सुवेग वर्मा, करन गुप्ता निवासी अजीजगंज, सौरभ कनौजिया उर्फ प्रिंस निवासी मोहल्ला जामा मस्जिद तथा बादल आ गए। सुवेग कॉल रिसीव न करने पर शिवम के साथ गालीगलौज करने लगा। विरोध पर चारों ने मिलकर शिवम को लात-घूंसों से जमकर पीटा। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से तमंचा तान दिया। सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी रोहित कुमार मौके पर आ गए तब तक हमलावर भाग चुके थे। चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि सुवेग वर्मा को लगभग एक माह पूर्व छह महीने के लिए जिलाबदर किया गया है। वादी शिवम सक्सेना की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के घटनास्थल पर होने की पुष्टि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें