ददरौल ब्लॉक में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरण करते विधायक अरविंद सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से ददरौल ब्लॉक में ट्राइसिकल और अन्य सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया। विधायक अरविंद सिंह ने ददरौल, मदनापुर और कांट ब्लॉक के 90 पात्र दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल व अन्य सहायक उपकरण वितरित किए।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण और उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और दैनिक जरूरतों को आसान करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सृष्टि जायसवाल ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। संवाद