फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सार्वजनिक कुएं की सफाई को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला हिंदू पट्टी में स्थित सार्वजनिक कुएं पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति बुधवार की शाम को तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी सोनू खन्ना ने बुधवार शाम सार्वजनिक कुएं की सफाई के लिए सफाई कर्मियों को बुलवाया था। सफाई कार्य के दौरान ही मोहल्ले की साधना रस्तोगी ने एतराज जताया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कार्यवाहक इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक कुएं से संबंधित विवाद और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें