पुलिसकर्मियों पर भी अभद्रता का आरोप
विवाद बढ़ने पर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की भीड़ जुट गई। अधिवक्ताओं ने चैंबर के बाहर धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि समझाने के दौरान पुलिसकर्मियों ने भी उनके साथ अभद्रता की। अधिवक्ताओं ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।