फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों का अपमान किया तो होगी कार्रवाई

Fri, 07 Apr 2017 12:22 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तहसील द‌िवस - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को पुवायां के तहसील दिवस में समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। डीएम ने फरियादियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। अफसरों को चेतावनी दी कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ सम्मानजनक तरीके से पेश आएं। अगर किसी बुजुर्ग का अपमान हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

शिकायतें सुनने के दौरान डीएम के तेवर तल्ख दिखे। गांव अनावा के अश्वनी कुमार ने नलकूप का कनेक्शन नहीं दिए जाने की शिकायत की। इस पर डीएम ने उनसे कृषक पंजीकरण कराने के बारे में पूछा। जवाब न में मिलने पर उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में काउंटर खोलकर किसानों का पंजीकरण कराया जाए। बिना पंजीकरण के नलकूप का कनेक्शन नहीं मिलेगा। तहसील दिवस में तमाम बुजुर्ग फरियादी भी पहुंचे। अधिकांश की समस्या उत्पीड़न और जगह पर कब्जे की थी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुजुर्गों का सम्मन हर हाल में किया जाना चाहिए। इस तरह की शिकायतों में पुलिस कड़ी कार्रवाई करें, जिससे घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। खुटार के गांव धनसिंहपुर के श्यामाचरन की पत्नी सावित्री देवी ने डीएम को बताया कि उनके पति की 28 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पुत्री ने धोखे से सारी जमीन अपने नाम करा ली है। डीएम ने लेखपाल विनोद राणा को बुलाकर जानकारी चाही तो लेखपाल ने मामले से अनिभिज्ञता जताई। इस पर डीएम ने लेखपाल से वृद्धा के पैर छूकर माफी मंगवाई और शाम तक समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। 
गांव बद्रीपुर हदीरा में तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीएम ने टीम को तत्काल मौके पर भेजा। बड़ागांव में स्कूल भूमि पर कब्जे की शिकायत पर डीपीआरओ को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसील दिवस में अनुपस्थित नलकूप विभाग के एक्सईएन का एक दिन का वेतन काटे जाने और एक्सईएन, एई पीडब्लूडी और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी का एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश डीएम ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें