शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह समिति की बैठक कलक्ट्रेट स्थित पुस्तकालय में हुई। इसमें प्रेक्षागृह के उचित रख-रखाव, संरक्षण एवं आय के स्रोतों को बढ़ाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
डीएम ने निर्देश दिए कि प्रेक्षागृह का दोबारा पांच लाख रुपये के बेस प्राइस पर टेंडर कराया जाए। उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रेक्षागृह में अतिरिक्त एयर कंडीशनर लगाए जाने की बात कही। इसके साथ ही 110 किलोवाट क्षमता के जनरेटर को शीघ्र स्थापित कराने के निर्देश दिए। ऊर्जा संरक्षण के लिए डीएम ने प्रेक्षागृह में सोलर सिस्टम लगाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रेक्षागृह को वर्ष में 35 दिनों के लिए निशुल्क प्रशासनिक कार्यक्रमों के लिए आरक्षित रखा जाए। संवाद