फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सप्लाई में भेदभाव पर जमकर हंगामा

Fri, 08 Apr 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली सप्लाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए खुटार के बिजली उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को बिजली उपकेंद्र पर हंगामा करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां को ज्ञापन देकर बिजली सप्लाई सुचारू कराए जाने की मांग की गई। शुक्रवार को नगर और देहात क्षेत्र के तमाम बिजली उपभोक्ता थाने के पास एकत्र हुए। उपभोक्ताओं ने कहा कि पुवायां और बंडा को 16 घंटे बिजली दी जा रही है और खुटार को मात्र छह घंटे बिजली दी जा रही है। खुटार के साथ सौतेले व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर के मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके बाद बिजली उपकेंद्र पर भी प्रदर्शन किया गया। जेई रामाशंकर के उप केंद्र पर नहीं मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे। फोन पर एसडीओ से बात की तो गई तो उन्होंने जल्दी ही बिजली व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग वापस लौट गए। उधर नगर में एक दुकान का उद्घाटन करने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां को लोगों ने रोक कर बिजली कटौती के बारे में अवगत कराया और खुटार को डबल ग्रुप बिजली दिलाए जाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। तनवीर खां ने अधिकारियों से बात कर बिजली सप्लाई में सुधार करवाए जाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने के समय बंटी शुक्ला, सत्यम शुक्ला, विजय शंकर अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डी देवी के पति लक्ष्मण गुप्ता, प्रधान संघ के अध्यक्ष अधीर शुक्ला, महामंत्री प्रवीण मिश्रा, मनोज त्रिवेदी, सोनू मिश्रा, राहुल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें