फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटने पर संविदा कर्मचारी को पीटा 

Tue, 07 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के बहादुरगंज बाजार में मंगलवार की दोहपर बिजली कनेक्शन काटने पर फुटवियर व्यापारी ने बिजली संविदा कर्मचारी की पिटाई कर दी। संविदा कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर के मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी इंतेेसार अली बहादुरगंज पावर हाउस में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। सोमवार को बिजली अधिकारियों की टीम ने बहादुरगंज इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें शकील की फुटवियर की दुकान का बिल अधिक होने पर अधिकारियों आदेश पर लाइनमैन इंतेसार ने बिजली का कनेक्शन काट दिया था। मंगलवार को दोबारा उसी फुटबियर की दुकान के पास इंतेसार विभागीय टीम के साथ शोयब अली की फुटबियर की दुकान का कनेक्शन जोड़ने गया था, तभी शकील अपने साथी रिंकू और आशिक के साथ मौके पर पहुंच और गाली-गलौज करते हुए इंतेसार की लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद साथियों ने किसी तरह इंतेसार को बचाया। इंजेसार की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें