फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तित्व निखार के लिए जरूरी है अनुशासन : ब्रिगेडियर संदीप

Wed, 19 Jun 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में बटालियन को टिप्स देते ब्रिगेडियर संदीप। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में एनसीसी बटालियन की ओर से लघु अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बरेली ग्रुप हेड क्वार्टर के कमांडर ब्रिगेडियर संदीप वर्मा ने कहा कि व्यक्तित्व को निखारने के लिए जीवन में अनुशासन जरूरी है। हमें अपने जीवन में उन सभी नियमों की आदत डालनी चाहिए, जो हमारे व्यक्तित्व के विकास में सहायक हों। कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि 25 यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसएस चीमा, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार मिश्र ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। संचालन डॉ. शिशिर शुक्ला ने किया। संयोजक डॉ. प्रांजल शाही, सूबेदार कमल सिंह राणा, एनसीसी के अधिकारी, कैडेट उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें