फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोशालाओं की जांच में मिली अव्यवस्था

विज्ञापन
अमर उजाला में 24 जून के अंक में प्रका​शित खबर। - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले की गोशालाओं में गोवंशीय पशुओं के रखरखाव में लापरवाही बरते जाने पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। उनके निर्देश पर सीडीओ उत्कर्ष वर्मा ने दो गोशालाओं की जांच कराई। जांच में सामने आया कि पशुओं को सूखा चारा दिया जा रहा है और उन्हें धूप से बचाने के उपाय भी नहीं किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने संबंधित को सुधार के निर्देश दिए हैं। वहीं, सीडीओ ने जिलास्तरीय अधिकारियों को वृहद गोशालाओं के निरीक्षण के लिए भी लगाया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 24 जून के अंक में भीषण गर्मी में ‘छायादार ठिकानों के लिए तरस रहे गोशालाओं में पशु’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने खबर का संज्ञान लेकर सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी को निर्देशित किया। उनके निर्देश पर सीवीओ डॉ. राजेंद्र प्रताप ने जैतीपुर के गांव अगरौली में अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। यहां पर पशुओं को खिलाने के लिए बनाई गई चरही में गंदगी पाई गई। इसकी सीवीओ ने सफाई कराई।
हरे चारे के अवशेष परिसर में इधर-उधर पड़े मिले। गोशाला के शेड के तिरपाल फटे हुए थे। इस पर प्रशासक और सचिव को पशुओं को हरा चारा खिलाने और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। कांट की सिकरोही इंदेपुर गोशाला के निरीक्षण के दौरान संबंधित एनजीओ को पशुओं को हरा चारा खिलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

वहीं, जिले की गोशालाओं की निगरानी पुख्ता की जाएगी। जिलास्तरीय अधिकारी वृहद गोशालाओं का निरीक्षण करेंगे। सीडीओ ने बताया कि गोशालाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। अगर कहीं पर कोई समस्या पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें