फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ एक्सप्रेस में रेलवे के डिप्टी एसएस की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जा रही 05012 चंडीगढ़ एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-1 में मुरादाबाद रेलवे विभाग के डिप्टी एसएस नितिन थरेजा की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन

डिप्टी एसएस ने अपनी तबियत खराब होने की जानकारी रेलवे स्टाफ को दी। कर्मचारियों ने मुरादाबाद कंट्रोल को बताया। कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन को सुबह 5:58 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। जहां डॉ. माथुर अपने सहयोगी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे और डिप्टी एसएस का प्राथमिक उपचार किया। हालत ज्यादा बिगड़ी देख उन्हें 108 एंबुलेंस में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. माथुर ने बताया डिप्टी एसएस को पथरी का दर्द उठा था, जिस कारण उनको ट्रेन से उतार कर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इस बीच चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस 20 मिनट तक ट्रेन रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। शाम 6:00 बजे बजे ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें