महासंघ के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र अवस्थी की अध्यक्षता में हुई गेट मीटिंग में सचिव एम रहमान ने वेतनमान में संशोधन समेत कई मांगों को लेकर संघर्ष के लिए निर्धारित कार्यक्रम घोषित किया। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी तक जन जागरण कार्यक्रम के तहत सभी जनपदों में विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों पर सभाएं की जाएंगी। दूसरे चरण में चार और पांच फरवरी को दो दिवसीय धरना देकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि मांगों पर सुनवाई नहीं होने की दशा में अंतिम चरण में 15, 16 व 17 जनवरी को लखनऊ मुख्यालय पर क्रमिक अनशन किया जाएगा। जिला सचिव के अनुसार 19 जनवरी को जल निगम एक्सईएन कार्यालय, 20 आरईएस के एक्सईएन ऑफिस, 21 को जिला पंचायत व नगरपालिका परिषद कार्यालय, 22 को पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन ऑफिस, 23 को लोनिवि के निरीक्षण भवन, 25 को नलकूप विभाग, 27 को सिंचाई विभाग और 28 जनवरी को सभी घटक संगठनों की लोनिवि के निरीक्षण भवन परिसर में गेट मीटिंग होगी।
महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि सभी मांगें संवर्ग की अस्मिता का सवाल बन गई है। क्योंकि सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने संघर्ष कार्यक्रम व्यक्तिगत मानते हुए सभी घटक संगठनों के पदाधिकारियों से एकजुट रहने का अनुरोध किया। धरना में अहमद मुबीन, राज सिंह, एसपी पांडेय, पीके सिंह, अशर्फीलाल, वाईके सिंह, सोमपाल सिंह, हरिश्चंद्र, दीपक राजपूत, आरके गौतम, ठाकुर सिंह, शशि कुमार, सर्वेश गुप्ता, अकील अहमद आदि शामिल रहे।