फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टकरा गए जर्जर बिजली तार, घरों के फुंके बिजली उपकरण

Tue, 19 Mar 2024 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
हाई वोल्टेज से फुंका फ्रिज दिखाते ​शिक्षक अंबुज गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। जर्जर और ढीले बिजली तार टकरा जाने से कई घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए। इससे उपभोक्ताओं का भारी नुकसान हुआ है। वहीं बिजली उपकेंद्र के अधिकारी मामले की जानकारी से ही इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में बिजली लाइन के तार हटाकर बंच केबिल डाली जा रही है। सोमवार को सुबह दस बजे बिजली बंद कर केबिल डालने का काम शुरू किया गया, जो शाम छह बजे तक चलता रहा। इस कारण बिजली सप्लाई बंद रही। शाम छह बजे बिजली सप्लाई शुरू होने के पांच मिनट बाद ही कहीं पर तार टकरा गए, इससे घरों में हाईवोल्टेज करंट प्रवाहित हो गया। इनवर्टर, फ्रिज, टीवी आदि से तेज आवाजें आने लगीं और वे फुंक गए। जब तक लोगों ने उपकरण बंद किए तब तक उनसे धुआं निकलने लगा। पुवायां के राजीव चौक, बंडा रोड, निगोही रोड, राजीव नगर, तकिया सहित कई मोहल्लों में उपभोक्ताओं का भारी नुकसान हुआ है। रामशंकर, विजय कुमार, रामनरेश आदि ने बताया कि तेज आवाज के साथ बिजली उपकरणों से धुआं निकलने लगा। इससे काफी नुकसान हो गया। राजीव नगर के शिक्षक अंबुज गुप्ता ने बताया कि उनका फ्रिज फुंक गया है और रात साढ़े सात बजे तक 350 वोल्टेज आ रहा है। इसके अलावा कई घरों में बिजली सप्लाई ही बंद हो गई है। शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया है। जेई सुशील शर्मा ने बताया कि पुराने तार टूट कर आपस में टकरा जाते हैं। इस कारण तार बदले जाने का काम चल रहा है। कहीं कोई तार आपस में टकराने से दिक्कत हुई होगी। उपभोक्ताओं ने कोई शिकायत नहीं की है।
-
हाईटेंशन लाइन के तार भी जर्जर
राजीव चौक के पास बिजली उपकेंद्र से हाईटेंशन लाइन के तार भी काफी ढीले और जर्जर हैं। आपस में टकराने से तार काफी खराब हो चुके हैं। बंदर पोल पर चढ़ कर पोल हिलाते हैं तो तार आपस में टकरा जाते हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोग तार बदले जाने और ढीले तारों को सही कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक तार बदले नहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें