फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के अंदर खोदाई शुरू, हिंदू संगठन ने किया प्रदर्शन

सार

कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर पर एनएचएआई के कर्मचारियों ने फाउंडेशन बनाने के लिए बृहस्पतिवार को मंदिर के अंदर खोदाई शुरू कर दी है। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर की शिफ्टिंग का काम चल रहा है। तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ और सीओ बीएस वीर कुमार ने बताया कि महंत यदि प्रशासनिक हस्तक्षेप से इन्कार कर रहे हैं तब दूसरे विकल्प पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलहर (शाहजहांपुर)। कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर पर एनएचएआई के कर्मचारियों ने फाउंडेशन बनाने के लिए बृहस्पतिवार को मंदिर के अंदर खोदाई शुरू कर दी है। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा की और प्रदर्शन करते हुए मंदिर को हटाने का विरोध किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर की शिफ्टिंग का काम चल रहा है। ठेकेदार कुलबीर सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को जैक लगाने वाले स्थान के अंदर कमरे के फर्श की खोदाई शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने बताया कि खोदाई के बाद मंदिर को ले जाए जाने के लिए फाउंडेशन का कार्य शुरू किया जाएगा। उधर रात में बारिश होने के कारण मंदिर के पीछे खोदाई वाले स्थान पर जलभराव हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर बाद हिंदू संगठन के रामचेतन त्यागी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता हनुमान मंदिर पहुंचे। वह महंत से मिले और मंदिर हटाए जाने का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर के अंदर ही नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
जग्गू मिश्रा ने कहा कि मंदिर को किसी कीमत पर पीछे शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। दो-तीन दिन में कार्यकर्ता मंदिर परिसर में आकर धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडे, मुनेंद्र सिंह, अमित कुमार, प्रमोद पांडे, मुकेश त्रिवेदी, संजीव सक्सेना, श्रवण मिश्रा, संजय मिश्रा, जवाहरलाल आदि शामिल रहे। तिलहर सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि अब तक 60 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की जा चुकी है। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस-पीएसी मुस्तैद है।
विज्ञापन

नए सिरे से होगी समिति की कवायद
मंदिर की समिति बनाने पर प्रशासन मंथन कर रहा है। महंत रामलखन गिरी द्वारा प्रशासनिक हस्तक्षेप से इन्कार करने पर समिति के लिए तय हुआ मसौदा अब नए सिरे से बनेगा। तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ और सीओ बीएस वीर कुमार ने बताया कि महंत यदि प्रशासनिक हस्तक्षेप से इन्कार कर रहे हैं तब दूसरे विकल्प पर विचार किया जाएगा। समिति का गठन कर उसका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। बाद में मंदिर के लिए भूमि खरीद कर समिति के नाम बैनामे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें