फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीवर लाइन की खोदाई ने 70 परिवारों का रोका पानी

Mon, 26 Feb 2024 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बृज विहार कॉलोनी के पास सीवर लाइन की बेतरतीब खोदाई ने बिजलीपुरा के 70 परिवारों का पानी रोक दिया। पिछले सात दिन से वाशिंदे जलसंकट झेल रहे हैं। कई और मोहल्लों में भी यही परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन

बृज विहार वार्ड के पार्षद रामबरन सिंह चंदेल ने नगर आयुक्त कामता प्रसाद को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि जल निगम टूटी पाइप लाइन को ठीक कराने में असफल हो रहा है। जगदीश नर्सिंग होम के पीछे लगभग 12 दिन पहले सीवर लाइन का काम चला, उस समय दो घरों के पानी के कनेक्शन टूट गए। इससे सप्लाई बाधित रही। प्रोजेक्ट मैनेजर जसवंत और उनके जनरल मैनेजर गुलशन को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक कनेक्शन ठीक नहीं हो पाए। वहीं, कर्बला में पिछले पांच दिन से पानी नहीं आ रहा। गौरी मेडिकल स्टोर के सामने लगी टोटी में पांच दिन से पानी की आपूर्ति बंद है। बिजलीपुरा में कासिम, वसीम, अजी, जुबेर, उस्मान समेत लगभग 70 परिवार प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें