फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखों का उचित रखरखाव न देकर डीआईजी ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीआईजी ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय और कांट, रोजा थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों का रखरखाव सही नहीं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण के बावजूूद भी सरकारी आवासों पर कब्जा जमाए बैठे पुलिस कर्मियों को नोटिस देकर उनसे आवास खाली कराए जाएं। एसपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बोर्ड परीक्षा और होली, शिवरात्रि त्योहार के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

डीआईजी ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर टर्नआउट चेक किया। इसके बाद यूपी 112 वाहन, मेडिकल किट के साथ ही मेस, बैरक, क्वार्टर, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, पुलिस लाइन के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय में डीसीआरबी, पेशी कार्यालय, अभिलेखागार, एलआईयू कार्यालय आदि प्रकोष्ठों का निरीक्षण किया। एलआईयू विभाग में कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। डीसीआरबी प्रभारी सुनील कुमार पांडेय को 25 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया। महिला पुलिस कर्मियों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अभिलेखों का रखरखाव सही नहीं पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद उन्होंने कांट और रोजा थाने का भी निरीक्षण किया। ग्राम प्रहरियों को कंबल और टार्च भी वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें