शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुल छह शिकायत आईं। चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। दाखिल-खारिज की समस्या के समाधान में अभी दिक्कत आ रही है। दो शिकायतें दाखिल-खारिज से संबंधित आईं। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने संबंधितों को शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मोहल्ला दिलाबरगंज सिंजई निवासी सुमन ने दाखिल-खारिज कंप्यूटर में दर्ज कराने और बहादुरगंज निवासी दिलदार हुसैन ने दाखिल-खारिज की नकल दिलाए जाने की मांग की। आवास-विकास कॉलोनी निवासी अब्दुल रहमान खान ने अतिक्रमण हटाने, उपमंडल अभियंता बीएसएनएल ने सफाई कार्य कराने, गुलमर्ग कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार ने लाइट खराब होने की शिकायत की।
अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, अधिशासी अभियंता सिविल दिलीप कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।