फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश से सड़कों पर जलभराव और कीचड़ से गुजरना मुश्किल

Sun, 12 May 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गोविंदगंज ओवरब्रिज के नीचे वाली रोड पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शनिवार सुबह करीब एक घंटे की बारिश से शहर की सड़कों का बुरा हाल हो गया। जल जमाव और कीचड़ होने से राहगीरों का निकलना तक मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

वृंदावन गार्डन से गोविंदगंज रेलवे फाटक की ओर जाने वाला मार्ग, रोडवेज से स्टेशन रोड, लाल इमली चौराहा से भारद्वाजी कॉलोनी वाली रोड आदि में यही हाल रहा। लाल इमली चौराहा से निशात रोड, खिरनीबाग में यात्री निवास के सामने गड्ढों में पानी भरने और कीचड़ होने की समस्या रही। मोहल्ला लालातेली बजरिया, बाबूजई तथा कोयला मंडी में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी जा रही सड़कों पर कीचड़ हो गई। इससे भी लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

जल निगम के अभियंता विनय कुमार शाक्य का कहना है कि सड़कों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिन स्थानों पर सीवर लाइन बिछाने के दौरान खोदाई हुई थी, वहां पर सड़कें जल्द ही ठीक करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें