फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कैंप नहीं लगने पर दिव्यांगजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना देते दिव्यांगजन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रत्येक सोमवार को पुराने जिला अस्पताल में लगने वाले दिव्यांग बोर्ड शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ के नहीं आने से दिव्यांग भड़क गए। धरना भी दिया। मामले में आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई के नेतृत्व में दिव्यांगजन सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया।
विज्ञापन

इसमें कहा किया कि सोमवार को पुराने जिला अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड का शिविर लगता है। इसमें जिले में सुदूर अंचल से दिव्यांगजन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं।सोमवार को कार्यालय में बोर्ड पर नोटिस लगा दिया कि डॉक्टर आवश्यक कार्य से बरेली गए हुए हैं। इसलिए कैंप नहीं लगेगा, जिस कारण परेशानी हुई। इस दौरान ब्रह्मदेव, विनोद, चंद्रसेन, रामकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

ईएनटी डॉक्टर उपलब्ध थे, जबकि हड्डी रोग विशेषज्ञ सीएमएस डॉ.सरोज कुमार को बरेली में कमिश्नर की बैठक में जाना पड़ा था। इसकी सूचना चस्पा करा दी गई थी। दिव्यांग बोर्ड के शेष कार्य हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ.आसिफ, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें