फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पांच हजार का डीजल भरवाया, राशि मांगने पर सेल्समैन को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। पड़ैंचा गांव के पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को देर रात एक कार से आए कुछ लोगों ने पांच हजार रुपये का डीजल डलवाया। रुपये मांगने पर सेल्समैन गड़चपा गांव के मुकेश कुमार से गाली-गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कार लेकर भाग गए। पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साउथ सिटी निवासी विक्रांत मिश्रा ने बताया कि पड़ैचा गांव में विजय किसान सेवा केंद्र के नाम से उनकी पत्नी रुचि मिश्रा का पेट्रोल पंप है। वहां शनिवार को रात 10: 27 बजे सफेद रंग की कार आकर रुकी। कार पर सामने उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था और उसमें चालक के साथ तीन अन्य व्यक्ति बैठे थे।
पीछे बैठे व्यक्ति के कहने पर सेल्समैन ने पांच हजार रुपये का डीजल कार के टैंक में डाला। बाद में डीजल के रुपये मांगने पर सेल्समैन मुकेश को जान से मारने की धमकी दी और गाली गलौज करते हुए कार लेकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पेट्रोल पंप सहित आसपास के सीसी कैमरे देखे गए हैं। उन्हाेंने बताया कि फुटेज में कार के नंबर नहीं दिख रहे हैं, आरोपिया का सुराग लगाने की कोशिश की रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें