फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायमंड क्लब ने आठ रन से जीता मुकाबला

Mon, 04 May 2015 11:42 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डायमंड क्लब बल्लिया ने एनआर क्लब को आठ रन से हराकर ईश्वरचंद्र मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शील्ड पर कब्जा कर लिया है। इस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का इनाम डायमंड क्लब के राजा को दिया गया है।
विज्ञापन

रोजा के रेलवे ग्राउंड पर निर्धारित 20 ओवर के फाइनल मुकाबले में डायमंड क्लब बल्लिया ने सात विकेट पर 187 रन बनाए, जिसमें राजा ने 28 गेंदों पर 67 रन  और मुकेश ने 22 गेंदो पर 47 रन की बेहतरीन पारी खेली।
जवाब में एनआर क्लब के बल्लेबाजों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन वह निर्धारित ओवरों में मात्र आठ विकेट पर 179 रन बना सके। हालांकि एनआर क्लब के धर्मेंद्र ने 56 रनों की अच्छी पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए।
विज्ञापन

विजेता टीम को नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने शील्ड के साथ पांच हजार का ईनाम दिया है जबकि उपविजेता टीम को नगर पंचायत सदस्य राकेश त्रिवेदी ने ढाई हजार का नगद ईनाम और रनर ट्राफी भेंट की। क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन में छोटू त्रिवेदी, अखलाक हुसैन, सुमित मिश्रा, अफजाल हुसैन, पवन शर्मा, सत्येन गुरू, महेंद्र टिल्लू का सराहनीय योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें