फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज की जांच के लिए लगा शिविर

Sun, 23 Aug 2015 11:35 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब पर्ल की ओर से मधुमेह (डायबिटीज) जांच शिविर की श्रृंखला में रविवार को मालगोदाम के समीप कैंप लगाकर लगभग 200 महिलाओं-पुरुषों की जांच की गई। इसमें 37 ऐसे लोग पाए गए, जिन्हें यह पता ही नहीं था कि उन्हें डायबिटीज है।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष डॉ. बावा सिंह ने कहा भारत विश्व में मधुमेह की राजधानी बनता जा रहा है। लोगों के खानपान और रहन-सहन में आए बदलाव से डायबिटीज के सर्वाधिक मरीज यहीं पाए जाते हैं। स्थिति यह है कि 40 वर्ष के ऊपर हर तीसरा व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह जीवन शैली में बदलाव लाकर और संयमित खानपान तथा हल्के व्यायाम से स्वयं को स्वस्थ रखें और डायबिटीज से दूर रहें। उन्होंने बताया कि यदि शरीर में शुगर नियंत्रित नहीं है तो इसका असर आंखों, किडनी और हृदय पर पड़ता है। सचिव डॉ. वीपी सिंह ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में डॉ. परविंदर सिंह के अलावा जगजीत सिंह माटा, अरविंद कुमार, संजय विज, विनोद विज, भारत गुप्ता, राजीव खन्ना, रोमी आनंद, नील जौहरी, पंकज मिश्रा, विनय गुप्ता आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें