फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर नहीं होने देंगे धार्मिक सभाएं

Sat, 27 Dec 2014 08:43 PM IST
श्ााहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुओं का धर्मांतरण कर उन्हें ईसाई बनाने के आरोपों से घिरे पास्टर रंजीत कुमार ईसाई समुदाय के लोगों के साथ शनिवार को एसपी सिटी एपी सिंह से मिले। उन्होंने धार्मिक संस्था आत्मिक आराधना मिनिस्ट्री की ओर से ज्ञापन देकर धर्मांतरण के आरोपों को खारिज किया और चंगाई सभाएं करने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की सभाएं करने की अनुमति देने से मना कर दिया। कह, धार्मिक स्वतंत्रता के यह मायने नहीं हैं कि सार्वजनिक ठिकानों पर इस तरह के आयोजनों की अनुमति दी जाए। इस तरह के आयोजन नियमों के दायरे में रहकर केवल धर्मस्थल परिसर में ही करने की इजाजत मिलेगी।

संस्था के निदेशक पास्टर विजय राव ने एसपी सिटी से कहा कि जिले में तमाम ऐसे लोग हैं, जिन्हें आत्मिक प्रवचन से संतुष्टि मिलती है। बावजूद इसके उन्हें हिंदू संगठनों के पदाधिकारी धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए धमका रहे हैं और सभाएं करने से रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों में दूसरे धर्मों के लोग आत्मिक संतुष्टि के लिए जाते हैं, उसी तरह संस्था की सभाओं में अन्य धर्मों के लोगों को बाइबिल की शिक्षाओं से मन की शांति मिलती है।
विज्ञापन


एसपी से भेंट करने वालों में राजबहादुर, जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, शिव ओम और हरिओम आदि शामिल रहे।
इस बीच शिवसेना के महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रमुख चंचला रानी नैय्यर ने कहा कि यदि गिरजाघर के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर चंगाई सभा की गई तो शिवसेना इसका विरोध करेगी। बैठक में नगर अध्यक्ष अमन नैय्यर, रामसेवक वर्मा, उमेश, राजन खुराना, अमित, गोविंद, अरविंद आदि मौजूद रहे।

प्रशासन के तेवर सख्त
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव गुलड़िया में धर्मांतरण के मामले में शनिवार को एसडीएम ने हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत की।

 हालांकि प्रशासन ने बातचीत का ब्योरा नहीं दिया है पर बताते हैं कि सामूहिक प्रार्थना सभा को रोकने की बात कही गई है। साथ ही संबंधित पक्षों को माहौल न बिगाड़ने की नसीहत भी दी गई। बताया जाता है कि प्रशासन ने चंगाई सभा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग को सक्रिय कर दिया है।

मालूम हो कि बीते दिवस एडीएम एमएन उपाध्याय ने एसडीएम तथा सीओ को पत्र भेजकर गांव गुलड़िया में धर्मांतरण कराने की कोशिशों में लगे संबंधित लोगों के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उधर, विहिप के जिलाध्यक्ष डा. ब्रजेेश गुप्ता ने बताया कि सामूहिक रूप से होने वाली चंगाई सभा को रोकने तथा किसी भी व्यक्ति को बरगला कर या लालच देकर किसी धर्म की ओर प्रेरित करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई हो।

इस बीच जलालाबाद कस्बे में बाहर पत्थर में गुलड़िया गांव के पूर्व प्रधान मातादीन वर्मा के घर पर हर रविवार को आयोजित होने वाली चंगाई सभा के विरोध में नेहरू युवा कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने गांव जाकर ग्रामीणों से बातचीत की।

पदाधिकारियों ने इस कार्य से जुड़े लोगों को समझाया कि वे लोग किसी के बहकावे में न आएं। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, रामाधार, हुकुम सिंह, मुकेश कुमार, कुलदीप आदि मौजूद रहे।


विहिप ने एसडीएम को ज्ञापन दिया

तिलहर। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जिले में चल रही चंगाई सभाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर धर्मांतरण रोकने की मांग की है। संगठन के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसील सभागार में पहुंच कर एसडीएम पद्म सिंह को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में गांव गुलड़िया में चंगाई सभा का आयोजन करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नन्हे लाल गंगवार, राकेश कुमार, रविंद्र राठौर, मनोज शर्मा, कुलदीप कुमार, अखिलेश्वर सिंह, संजय शर्मा, अक्षय सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें