तिलहर स्थित चीनी मिल परिसर में धरना पर बैठे भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ता। स्र
- फोटो : shrinagar news
तिलहर। फसलों की सुरक्षा के लिए छुट्टा पशुओं को गोआश्रय स्थल भेजने, गांवों की बिजली आपूर्ति में सुधार, खाद की कालाबाजारी की रोकथाम आदि मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को 21वें दिन भी धरना जारी रखा।
चीनी मिल मैदान स्थित धरनास्थल पर हुई पंचायत में तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा ने कहा कि मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता मंगलवार को तहसील के लिए पैदल कूच कर एसडीएम का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। धरने में महिला प्रकोष्ठ की तहसील अध्यक्ष मीना यादव, राजवीर, धीर सिंह, मौजी राम, कामता प्रसाद आदि शामिल रहे। संवाद