कलान तहसील में धरने पर बैठे अधिवक्ता। संवाद
मिर्जापुर। कलान तहसील में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय शुरू करवाए जाने की मांग को लेकर बार संघ का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। रविवार को धरने में तहसील बार संघ के अध्यक्ष रामचंद्र शाक्य, ओमशरण यादव, विकास यादव, अनिल यादव, विवेक कुमार, अनूप सिंह, सत्यवीर गौतम आदि अधिवक्ता बैठे। अधिवक्ताओं की मांग काे अखिल भारतीय जन विकास मंच के प्रदेश महासचिव चौ. विनोद यादव ने समर्थन दिया है। संवाद