शाहजहांपुर। कनेंग गांव निवासी राकेश सिंह और रेनू सिंह के पुत्र सिनेमेटोग्राफर धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया को उत्तराखंड की गढ़वाली फिल्म ‘रैबार’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफर का पुरस्कार मिला है। नई दिल्ली के भारत मंडपम् में आयोजित यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड्स-2025 समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड्स का आयोजन उत्तराखंड की फिल्म, लोकसंगीत और लोकसंस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित करने के लिए किया जाता है। धर्मेंद्र ने वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक सक्सेना के सानिध्य में रंगमंच की बारीकियां सीखीं। रंगमंच से मिले प्रशिक्षण और अनुभव ने उनके भीतर दृश्य-संवेदना और कहानी को कैमरे के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ विकसित की। यही अनुभव आगे चलकर उनके फिल्मी सफर की मजबूत नींव बना। संवाद