शाहजहांपुर में हनुमत धाम पर ध्वज लेकर जाते समिति के पदाधिकारी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर धर्म ध्वजारोहण के समय ही विसरात रोड स्थित श्री हनुमतधाम में भी श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धर्म ध्वजारोहण किया गया। मंगलवार सुबह सामूहिक सुंदरकांड पाठ के बाद गर्भगृह स्थित श्रीराम दरबार के समक्ष मंत्रोच्चार के साथ ध्वज पूजन किया गया। फिर शंख ध्वनि के मध्य ध्वजारोहण किया गया। सुंदरकांड के पश्चात हवन एवं भंडारा भी हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, चंद्रशेखर खन्ना, जय प्रकाश वाजपेयी, पुजारी हरिओम वाजपेयी, अमन वाजपेयी, राजीव कपूर का सहयोग रहा। संवाद
अयोध्या में ध्वजारोहण... घर में किया पूजन
शाहजहांपुर। अयोध्या धाम में ध्वजारोहण के अवसर पर मंगलवार शाम लोगों नें घरों में पूजा-अर्चना कर धूमधाम के साथ पर्व के रूप में मनाया। आशीष सिन्हा के आवास पर परिजनों और परिचितों ने पूजा-अर्चना की। श्री रुद्र बाला जी धाम के पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं हवन किया। इस दौरान देवेश, पीयूष, सुभाषचंद्र, विनायक, प्रियंका, सिया, दिनेश, रागिनी आदि मौजूद रहे। संवाद
शाहजहांपुर में हनुमत धाम पर ध्वज लेकर जाते समिति के पदाधिकारी। स्रोत: आयोजक