ढाईघाट में मेले से घाटों पर जाने वाले रास्तों पर हुए जलभराव में ट्रेक्टर से बनाई जा रही सड़क। स्
मिर्जापुर। ढाईघाट में चल रहे माघ मेले में गंगा के जलस्तर में वृद्धि से गंगाघाट पर जाने वाली सड़क बह गई। इससे श्रद्धालुओं को सर्दी के मौसम में घुटनों तक भरे पानी से निकलकर गंगाघाटों तक जाना पड़ रहा है।
जिला पंचायत ने जलभराव वाले घाट मार्ग पर बालू भरी बोरियां लगाकर पुलिया बनाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा का तेज बहाव बालू से बनी सड़क बहा दे रहा है। ऐसे में मेले की व्यवस्थाएं करवा रहे जिला पंचायत कर्मी परेशान हैं। जिला पंचायत के सहायक राजस्व निरीक्षक शंकर शरण गुप्ता ने बताया कि तमाम प्रयासों के बाद भी घाटों पर जाने वाली सड़क नहीं बन पा रही है। अब आखिरी विकल्प फूस और सरकंडा लगाकर पाइप की पुलिया और सड़क बनाई जाएगी। गंगातट पर कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं का कहना है कि माघ के महीने में एक बार गंगा जरूर बढ़तीं हैं। संवाद