फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रुपये नहीं देने पर निजी बस के शीशे तोड़े, चालक से मारपीट

विज्ञापन
निगोही में बस के तोड़े गए शीशे। स्रोत : जागरुक पाठक
विज्ञापन
निगोही। शाहजहांपुर से दिल्ली जाने वाली बस के चालक द्वारा रुपये नहीं देने से नाराज युवक ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। बस को घेरकर स्टाफ से मारपीट की। साथ ही बस के शीशे तोड़ दिए। मामले में नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शहर की एक बस सर्विस के चालक जाहिद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दोपहर में दिल्ली जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ा था। तभी एक युवक आया और खर्चे के लिए रुपये मांगने लगा। इन्कार करने पर उसने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया।
आरोपियों ने पहले बस के स्टाफ से मारपीट की। उसके बाद बस का आगे का शीशा तोड़कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें