फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ढाई घाट पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

विज्ञापन
मिर्जापुर में ज्येष्ठ पू​र्णिमा पर ढाई घाट पर उमड़े श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
मिर्जापुर। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर रविवार को ढाई घाट पर पर्व स्नान के लिए सुबह से दोपहर तक श्रद्धालु उमड़ते रहे। ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ गंगा स्नान का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। दूर-दराज के गांवों और कस्बों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पंडे-पुजारियों को दान-दक्षिणा दी। कई श्रद्धालुओं ने भगवान श्री सत्यनारायण की कथा सुनकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। घाट पर पूजा सामग्री, प्रसाद, खिलौने और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की अस्थायी दुकानें भी सजी रहीं, जहां श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की।


आर्य समाज में हुआ वैदिक यज्ञ
आर्यसमाज बहरिया के परिसर में रविवार को वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्व मंगल की कामना की गई। यज्ञ के उपरांत आर्य विद्वान रक्षपाल देव ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें